सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीआईडी टीम जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित आवास पर छापामारी करने पहुँच चुकी है.छापामारी में बंगाल सीआईडी के साथ झारखंड पुलिस भी शामिल है.छापामारी सुबह से की जा रही है. झारखंड से कांग्रेस के तीनों विधायकों के कैश के साथ हुई गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.जिसके बाद तीनों विधायकों से पूछताछ भी जारी है.



