प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को झारखंड में कई स्थानों पर छापे मारे जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा से जुड़े हैं।शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही ईडी ने रेड करनी शुरू कर दी है.झारखंड टेंडर घोटाला से जुड़े मामले पर यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. मिश्रा साहिबगंज निर्वाचन क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भी हैं। टेंडर घोटाले के सिलसिले में साहिबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर छापेमारी की जा रही है.बताया गया है कि पंकज मिश्रा के करीबी कहे जाने वाले मिर्जा चौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के ठिकानों पर भी ईडी ने दबीश दी है।इसके अलावा बरहरवा में भी कृष्णा साह समेत तीन पत्थर व्यवसायियों के यहां भी ईडी ने रेड मारी है.
ईडी 2020 में साहेबगंज के बरहरवा में मार्केटप्लेस टेंडर हासिल करने में किए गए एक कथित घोटाले के सिलसिले में छापेमारी कर रही है। टेंडर के लिए बोली लगाने वाले शंभू भगत ने पंकज मिश्रा और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसने आरोप लगाया था कि पंकज मिश्रा के निर्देश पर उसे पीटा गया और बोली लगाने से पीछे हटने की धमकी भी दी। उसी टेंडर में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के भाई भी बोली लगा रहे थे.शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंत्री के भाई को टेंडर अलॉट कराने के लिए फर्जी कंपनी के जरिए बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया. ईडी ने साहिबगंज के बरहरवा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले को अपने कब्जे में ले लिया था और धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जांच शुरू कर दी थी। (एएनआई)



