एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी मामले में 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार के पटना की MP-MLA की कोर्ट ने दोषी करार दिया हैं.अनंत सिंह ने कई बार नीतीश कुमार को खुलेआम अपशब्द कहे है.इस मामले की सुनवाई MP-MLA कोर्ट के स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे की अदालत में हुई. सभी पक्षों को सुनने के बाद स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे ने अपना फैसला सुनाया है. जिसमें अनंत सिंह को दोषी करार दिया गया है. बता दें कि जब MP-MLA कोर्ट के इस मामले में सुनवाई हो रही थी. तब अनंत सिंह कोर्ट रूम में ही मौजूद थे.
बता दें कि 16 अगस्त 2019 को पुलिस टीम ने अनंत सिंह के घर पर 11 घंटे तक छापेमारी की थी. जहां से पुलिस ने एक एके-47, 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड, एक खाली मैग्जीन और 26 कारतूस बरामद किये थे. इस अभियान को एएसपी लिपि सिंह ने लीड किया था. इस दौरान अनंत सिंह ने लिपि सिंह के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया था. अपशब्द कहे जाने के खिलाफ भी अनंत सिंह एफआईआर दर्ज कराई गई है.



