भोजपुर: दो भाइयों ने संपत्ति को लेकर मां-बहन की पीट-पीट कर ह’त्या कर दी

0

भोजपुर जिले के संदेश थाना के चेला गांव में रविवार की देर रात एक बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी मां और बहन की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।जानकारी के अऩुसार संदेश थाना के चेला गांव के दो भाई धर्मेन्द्र और टुन्नु 3 कट्टा जमीन बेचना चाहतें थए लेकिन दोनो की मां और बहन जमीन बेचने से मना कर रही थी.इसी विवाद को लेकर शुरू में बहस हो गई और फिर दोनो भी हिंसक हो उठा.दोनो भाई ने मिलकर मां और बहन को लाठी से पीटा जिसमें दोनो मां-बेटी की मौत हो गई.सोमवार की सुबह घर से शव बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपित बेटे धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में तीन-चार और लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। मृतकों में संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव निवासी स्व.भरोसा साव की 69 वर्षीया पत्नी शिवदुलारी कुंवर और उनकी पुत्री सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी विजय साव की 50 वर्षीया पत्नी सुधीरा कुंवर हैं।

चेला गांव निवासी शिवकुमारी देवी अपनी बेटी सुमित्रा कुंवर के साथ अलग रहती थी। जबकि, बेटा धर्मेंद्र अलग रहता था।सुमित्रा कुंवर पति की मौत के बाद लंबे समय से अपने मायके में रहती थी‌। इस दौरान बुजुर्ग शिव कुमारी देवी ने अपनी बेटी के नाम जमीन भी लिख दी थी। इसको लेकर बेटा गुस्से में रहता था‌। पुश्तैनी जमीन और  संपत्ति को लेकर मां-बेटे में विवाद चला आ रहा था। इस बीच रविवार की रात संपत्ति के लिए मां-बेटी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया। जिसके बेटे ने अपने चार-पांच सहयोगियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से बुजुर्ग मां और बहन की हत्या कर दी। इस दौरान किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here