बिहार और झारखंड में एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में इस्तेमाल प्रश्नपत्र बिहार बटालियन-2 के कर्नल अनिल कुमार सिंह के मोबाइल पर आने के बाद कर्नल अनिल कुमार सिंह ने इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाने में एफआइआर भी दर्ज कराई है.रिपोर्ट के अनुसार एनसीसी के अधिकारियों ने बिहार-झारखंड डायरेक्टोरेट को अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी जिसके बाद एनसीसी के अधिकारियों के द्वारा जारी रिपोर्ट पर मामले को संज्ञान में लेते हुए मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर, गया, रांची, हाजारीबाग इन छह केंद्रों पर आयोजित की गई परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है I



