मॉब लीचिंग मामला पर CID करेगी पूरे मामले की जांच

0

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा बाजार के पास संजू प्रधान की पीटकर हत्या करने के बाद जला दिया गया था. अब इस पूरे मामले की जांच सीआईडी करेगी. सिमडेगा के कोलेबिरा थाने में दर्ज संजू प्रधान हत्याकांड मामले को टेकओवर कर लिया है. यह मामला बीते चार जनवरी का है. सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा बाजार के पास मैदान में पंचायत लगी थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संजू प्रधान वन क्षेत्र से लकड़ी की तस्करी करता है. जंगल से लकड़ी काटने के आरोप में खूंटकटी के नियम के तहत संजू को मौत की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद पत्थरों से प्रहार कर संजू की हत्या कर दी गई थी और घटनास्थल पर ही उसे आग के हवाले कर दिया गया था. संजू प्रधान घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर बेसराजारा में ही घर बनाकर रह रहा था. वह मूलरूप से बंबलकेरा पंचायत के छपरीडीपा का रहने वाला था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here