धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में 10-10 किलो का दो आईडी बम बरामद हुआ है. बम को निष्क्रिय कर दिया गया है. आईडी बम गणेशपुर बस्ती के कुछ दूरी के मधुकट्टा के कच्ची रास्ते से करीब 300 मीटर दूरी पर बरामद किया गया है. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई बताया जा रहा है कि पुलिस को तोपचांची थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों के द्वारा बम लगाया गया है. जिसके बाद थाना प्रभारी सुरेश मुंडा और 154 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस मौके पर पहुंच पर जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने दो आईडी बम बरामद किया. दोनों का वजन 10-10 किलो बताया जा रहा है. फिलहाल बम को पुलिस टीम ने निष्क्रिय कर दिया हैऔर पूरी इलाके में सर्च अभियान चलाया. बम मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है .



