हेमन्त सरकार झारखंड के छात्र-छात्राओं के उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए ला रही है ये सुनहरा योजना।

0
Hemant Sarkar start student credit card

हेमन्त सरकार झारखंड के युवाओं शसक्त बनाने के लिए अपनी कमर कस रही है, छात्र क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत,
आगामी बजट सत्र में इसकी घोषणा की जा सकती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा भी था कि सरकार हर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में हर संभव मदद पहुंचायेगी. राज्य सरकार बंगाल व बिहार की तर्ज पर स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड योजना लाने जा रही है. योजना के तहत सरकार छात्रों को 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन देने की योजना बना रही है. इसमें यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र, आइआइटी, आइआइएम में दाखिला लेने वाले छात्रों अथवा विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा. इस सॉफ्ट लोन को चुकाने की अवधि पांच से लेकर 15 वर्ष तक करने पर विचार हो रहा है. हालांकि अंतिम रूप से अभी प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here