JSSC की परीक्षा शुल्क 1000रु की जगह अब सिर्फ 100रु देने होंगे

0
JSSC reduced exam fees

राज्य सरकार नें JSSC परीक्षा की फीस घटा दी है. योग्य अभ्यर्थियों को 1000 के बदले अब 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. वहीं, झारखंड राज्य के एसटी व एससी अभ्यर्थियों को 250 रुपये के बदले 50 रुपये शुल्क देना पड़ेगा. आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विज्ञापन की शेष सभी शर्तें यथावत रहेंगी. उल्लेखनीय है कि जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय विभिन्न 956 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 245 पद, कनीय सचिवालय सहायक के 322 पद, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 384 पद और प्लानिंग असिस्टेंट के पांच पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here