7वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर नहीं लगेगी रोक: झारखंड हाईकोर्ट

0
jpsc jharkhand highcourt decision

TNM’ 14 DEC: झारखंड हाईकोर्ट में 7वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. मंगलवार को 7वीं जेपीएससी की ओर से जारी मॉडल आंसर में गलत जवाब होने का दावा करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने कहा कि अदालत विशेषज्ञ नहीं है, इस तरह के मामले में कई याचिकाएं दायर हो सकती हैं. हर याचिका में अलग-अलग बिंदुओं को उठाया जाएगा. इसलिए प्रतिवादियों के जवाब का इंतजार करना जरूरी होगा. इस संबंध में शेखर सुमन ने हस्तक्षेप याचिका दायर की थी. अदालत ने हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी थी. प्रार्थी की ओर कहा गया कि पेपर वन के छह और पेपर दो के दो मॉडल उत्तर को गलत बताते हुए संबंधित दस्तावेज भी जेपीएससी को दिया गया, लेकिन जेपीएससी की ओर से संशोधित परिणाम में उक्त उत्तर में सुधार नहीं किया गया. इसलिए परिणाम को निरस्त करने कर मुख्य परीक्षा पर रोक लगानी चाहिए. TNM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here