पति को छोड़ प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी 4 बच्‍चों की मां?

0

TNM’ 1 NOV:- धनबाद के गोविंदपुर जमडीहा पंचायत के कुबरीटांड़ गांव में विवाहित महिला और एक युवक के प्रेम प्रसंग के मामले ने रविवार की शाम तूल पकड़ लिया। गांव वालों की भीड़ ने प्रेमी, प्रेमिका के साथ-साथ प्रेमी के माता-पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया। मामले की पंचायती के दौरान ही भीड़ की शक्ल में आए कुछ लोगों ने प्रेमी और उसके पिता के साथ बुरी तरह से मारपीट की। कथित प्रेमिका व चार बच्चों की मां और प्रेमी की मां भी भीड़ के निशाने पर रहे।

घटना की सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, पीके सुधांशु , बबलू सोरेन आदि दलबल के साथ पहुंचे और चारों घायलों को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय एक अमर कुमार पांडेय भी अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि गांव के नूर मोहम्मद का पुत्र रमजान अंसारी गांव की ही चार बच्चों की मां के साथ चार दिन पूर्व फरार हो गया था। रमजान अविवाहित है। प्रेमिका महिला का पति तमिलनाडु में राजमिस्त्री का काम करता है। ग्रामीणों को जब रमजान और विवाहित महिला के प्रेम और दोनों के गांव से भागने की सूचना पर महिला के ससुराल वालों ने उनकी काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान दोनों को बराकर पार नैरोडीह गांव से शनिवार को बरामद कर लिया गया, जहां दोनों पति-पत्नी के रूप में ठहरे हुए थे। TNM