
TNM’ 21 Oct:- असम से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है,कुछ नाबालिग 8-10 के उम्र के मिलकर एक 6 साल की मासूम ने
बच्ची ने उनके साथ अश्लील क्लिप (पोर्न वीडियो) देखने से इनकार कर दिया। 6 साल की बच्ची की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन नाबालिगों और एक आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है। यह घटना असम के नागांव जिले के कलियाबोर पुलिस थाने के उलुओनी के बालीबत के पास एक स्टोन क्रशिंग मिल में हुई। घटना का पता तब चला जब मंगलवार को स्टोन क्रशिंग मिल के शौचालय में बच्ची का शव मिला। इसके बाद मृतक बच्ची के परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और फिर जांच शुरू हुई।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद मिश्रा ने बताया कि 6 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा ली गई। वहीं दूसरी ओर कलियाबोर अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि नाबालिगों ने लड़की का यौन शोषण भी किया था।
www.thenewsmirchi.com



