SGFI के खेल कैलेंडर से तलवारबाजी का खेल गायब, ओलंपिक के लिये कैसे मिलेंगी भवानी देवी

0

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपना खेल कैलेंडर जारी कर दिया है. इस साल दिसंबर के तीसरे सप्ताह से लेकर जनवरी, 2022 के दूसरे सप्ताह तक खेल आयोजन होंगे. अलग-अलग खेल कैटेगरी का आयोजन अलग-अलग तिथियों में विभिन्न राज्यों में किया जायेगा. योग (भारतीय) को छोड़कर उन खेलों को इसमें शामिल किया गया है जो एशियाई से लेकर ओलंपिक स्तर तक खेले जाते हैं. स्कूली स्तर पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के नेशनल इवेंट के जरिये उभरती हुई खेल प्रतिभाओं की परख की जाती है. अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के आयु वर्ग के खिलाड़ी इसके जरिये खेलों में अपना भविष्य बनाने की बुनियाद तैयार करते हैं. पर जारी खेल कैलेंडर में तलवारबाजी (फेंसिंग) को शामिल नहीं किये जाने पर सवाल उठ रहे हैं. भवानी देवी जैसे फेंसिंग प्लेयर आखिर ओलंपिक के लिये कैसे तैयार किये जा सकेंगे.