लोहरदगा: गुस्से में आई पत्नी टांगी से काट डाली पति का गला?

0

लोहरदगा: गुस्से में आई पत्नी टांगी से काट डाली पति का गला?

RANCHI: झारखंड के लोहरदगा,बगड़ू थाना क्षेत्र बेठठ गांव से एक चौकने वाले घटना सामने आई है पत्नी अपने पति की की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने इस घटना की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया. पुलिस के मुताबिक पत्नी ने ही राजेश उरांव की हत्या कर दी. वह पति के रोज-रोज की मारपीट से परेशान हो चुकी थी इसलिए पति की टांगी से गला रेत कर दी हत्या।

क्या है मामला?
पत्नी सरिता उरांव ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि राजेश हमेशा शराब के नशे में घर आकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करता था. घटना वाली रात को भी राजेश नशे की हालात में घर पहुंचकर उसे मारने लगा. बहुत समझाने पर भी वह नहीं माना, बल्कि टांगी उठाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. बाद में वह खाना खाकर सोने चला गया.सरिता के मुताबिक वह पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. और अब उसे जान का भी डर लगने लगा था. बहुत सोचने के बाद बच्चों को सुलाकर वह पति के कमरे में गई और टांगी से राजेश का गला रेत दिया. राजेश की हत्या करने के बाद सरिता वहां से अपने परिवार के पास चली गयी,घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही सरिता को गिरफ्तार कर घटना की पूरी जानकारी देने के लिए जुड़ गई है। (TEAM THE NEWS MIRCHI)