झारखंड में कोरोना की लहर जारी सरकारी विभागों की ऒर पंहुचा कोरोना।
झारखंड में कोरोना की लहर जारी है। अब तो ये राज्य के सरकारी विभागों में पहुंच चूका है। शनिवार को मिली सुचना झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के 10 इंजीनियर कोरोना संक्रमित हुए। सभी कर्मचारी इग्जीक्यूटिव इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर आदि शामिल हैं।10 से अधिक लोगों की पॉजिटिव होने की सूचना मिलने पर CMD अविनाश कुमार ने निर्देश जारी कर सभी कर्मचारियों से मैसेज, फोन और तकनीकी माध्यम से लोगों से जुड़ने के लिए कहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वर्क फ्रोम होम का पालन करें। इससे पहले शुक्रवार को झारखंड सचिवालय में अलग-अलग पद पर कार्यरत 90 से ज्यादा कर्मचारियों के संक्रमित होने की बात सामने आई थी।



