रांची के जगन्नाथपुर इलाके में एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम विक्रम सिंह बताया जा रहा है. वह एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. सुबह खिड़की से लोगों ने देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है.
वह अपने गमछे से ही फंदा बनाकर पंखे से झूल गया था. फ़िलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस को जानकारी मिली है कि विक्रम को शराब की लत थी. बताया जा रहा है कि उसका घर रेलवे की जमीन पर है जिसे रेलवे की तरफ से खाली करने का आदेश दिया गया था. जिसे लेकर भी वह काफी परेशान चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.



