आज सरहुल पूजा समिति नामकोम प्रखण्ड के तत्वाधान में एक बैठक किया गया, जिसकी अध्यक्षता बिरसा पहान ने किया। इस बैठक में आगामी 15 अप्रैल को चैत् तृतीय को प्रकृति महापर्व सरहुल पूजा को लेकर चर्चा की गयी । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और झारखण्ड सरकार की दिशा निर्देश को देखते हुए। इस वर्ष सरहूल शोभायात्रा को नही निकालने का फैसला लिया गया है। नामकोम प्रखण्ड के सभी गाँवो के सरना स्थलों में पहान के द्वारा विधिवत पुजा अर्चणा किया जाऐगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से बिरसा पहान, अरूण पहान, सोनल कच्छप, ज्ञान मुण्डा, मुन्ना मुण्डा, किरण संगा, अनिल संगा, बिरसा कच्छप, करमा गाड़ी, राजू मुण्डा, राजेश कोड़ियार, जोन कोड़ियार, राहूल लिंडा, शनिचरवा तिग्गा, रामअवतर केरकेट्टा, अनिल मुण्डा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



