झारखंड में लॉकडाउन की तैयारी

0

झारखंड में लॉकडाउन की तैयारी

बीते एक सप्‍ताह में मरीजों की संख्‍या चार गुणा तक बढ़ गई है। अब 800 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज रोज मिल रहे हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्‍या में भी तेजी आई है। रविवार को झारखंड में 788 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई। जबकि कोरोना से 8 लोगों की मौत हो गई।

रांची में अकेले 446 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कोरोना का फैलाव रोकने के लिए संभव है कि सरकार की ओर से फिर से कड़े कदम उठाए जाएं। एक बार फिर से राज्‍य में लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है।

झारखंड में कभी भी लॉकडाउन लग सकता है। सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ने पर अलर्ट मोड में है। जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

इस बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्‍य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वाायरस संक्रमण पर सरकार की पैनी नजर है। हम लगातार स्थितियों पर नजर रख रहे हैं। जनहित को देखते हुए जल्‍द ही अहम फैसला लेंगे।

लोगों से अपील की कि वे सरकार व प्रशासन के तमाम दिशानिर्देश का पालन करते हुए सहयोग करें।समस्या का समाधान लोगों के हाथ में है।

सीएम ने कहा कि राज्‍य सरकार समय व परिस्थिति का ख्याल रखते हुए जल्‍द फैसला करेगी। जिला प्रशासन का आदेश अपनी जगह है, लेकिन लोग कोरोना से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।