जमशेदपुर जमशेदपुर के लंबी दूरी के बस स्टेंड सीतारामडेरा बस टर्मिनस में कोरोना का सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दो लोगों को बस स्टेंड पर ही कोरोना पोजिटिव पाया गया, जिसके बाद उन दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनको भर्ती कर लिया गया है. दोनों का इलाज भी चल रहा है और परिजनों को भी खबर की जा रही है. बस स्टैंड पर कोरोना पोजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह से ही बस स्टैंड में कोरोना की जांच की जा रही थी. सबका रेपिड एंटीजन टेस्ट (रेट) वहीं किया जा रहा था. इस कारण जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ रही थी, उसको वैसे ही घर जाने या बस से सवारी करने की इजाजत दे दी जाती थी, इसी जांच के दौरान दो लोगों का टेस्ट पोजिटिव आ गया. रेट टेस्ट के बारे में यह कहा जाता है कि अगर वह व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाया जाता है तो उसको पोजिटिव माना जाता है. नेगेटिव रिपोर्ट को लेकर किसी तरह का कोई शक पैदा किया जा सकता है, जिस कारण उसका फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जायेगा. जिनका कोरोना पोजिटिव पाया गया, वे लोग हैदराबाद से आये थे, जिसको तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.



