समय पर इलाज नहीं मिलने के कारन नन्ही सी जान ने तड़प कर अपना दम तोडा

0

समय पर इलाज नहीं मिलने के कारन नन्ही सी जान ने तड़प कर अपना दम तोडा

देश की राजधानी रांची में करीब 8 घंटे तक रांची की तमाम नामचीन अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद समय पर इलाज न मिलने के कारण दो साल के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।

बच्चे के परिजन अरविंद ने बताया कि मजनूं का टीला निवासी कृष्णा (2) खेलते समय छत से गिर गया था। घटना के तुरंत बाद उसके पिता भोगेंद्र और अन्य लोग उसे लेकर सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि वे बच्चे को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया।

उन्होंने उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन मासूम को लेकर वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने कह दिया कि वेटिलेंटर उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरएमएल में डॉक्टरों ने उनकी कोई बात तक नहीं सुनी और बेड नहीं होने का हवाला देकर गेट से ही वापस कर दिया। बहोत परेशान होने के बाद मासूम के परिजनो ने मासूम को लेकर लोकनायक अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी उस मासूम से बच्चे का इलाज नहीं हुआ।

बहुत मजबूर होने के बाद परिजनों को उस मासूम बच्चे को ले कर सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाना पड़ा जहा उस मासूम ने करीब 09:30  बजे अपना दम तोडा

घटना के विरोध में आज निकालेंगे कैंडल मार्च
अरविंद का कहना है कि मासूम कृष्णा की मौत के बाद आसपास रहने वाले लोगों में काफी आक्रोश है। शनिवार को वे लोग कैंडल मार्च निकालकर अस्पतालों की लापरवाही के प्रति विरोध जताएंगे।