50 साल की महिला की बेरहमी से हत्‍या, बांसलोई नदी में छह टुकड़ों में मिला शव

0
झारखंड के पाकुड़ जिले में 50 साल की एक महिला की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई।

महिला का शव पुलिस ने अलग-अलग छह हिस्सों में बरामद किया है। महिला के शव को पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा गांव के रांगा टोला के समीप स्थित बांसलोई नदी के अलग-अलग हिस्सों से बरामद किया है। शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वृद्ध महिला की हत्या अपराधियों ने कितने बेहरमी से किया है। शव की पहचान थाना क्षेत्र के भाटीकान्दर मांझी टोला निवासी के सोना मरांडी 50 वर्ष के रूप में हुआ है। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक मामला डायन-बिसाही से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामलें के अपराधी को पकड़ लेगी।

थाना क्षेत्र के भाटीकान्दर मांझी टोला निवासी मनोज हांसदा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बरामद महिला का शव उसके 50 वर्षीय मां सोना मरांडी की है। मनोज ने बताया कि उसकी मां 24 फरवरी की रात खाना खाने के बाद घर में ही सो गयी थी। सुबह जब देखा तो वह घर में नहीं थी। काफी खोज-बीन किए जाने के बाद भी जब पता नहीं चला तो दो मार्च को इसकी सूचना पुलिस को थाने में लिखित आवेदन देकर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत रांगाटोला स्थित आदिवासी टोला के जूरी मातकोम के समीप बांसलोई नदी के लातार घाट में शनिवार को कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, इसी बीच इनलोगों को बालू में पड़ा कटा हुआ पैर दिखा। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कटा हुआ पैर बरामद किया। ऐसी स्थिति देख पुलिस के होश उड़ गए थे । पुलिस ने इस मामले को गुप्त रखते हुए शरीर के बाकी बचे अंश की खोज शुरू की। जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन पुलिस को नदी के जिस भाग से कटा हुआ पैर बरामद हुआ था। उसके आसपास जेसीबी मशीन से खोज शुरू की। काफी मशक्कत के बाद शव छह टुकड़ों में पुलिस ने बरामद किया।