एक समुदाय द्वारा शादी समारोह में प्रतिबंधित पशु काटने पर श्रीरामपुर गाँव मे तनाव , मामला पुलिस के कंट्रोल में

0

आज सुबह सुबह एक विशेष समुदाय द्वारा धनबाद के तोपचांची अंचल के श्रीरामपुर गाँव मे प्रतिबंधित मांस शादी के अवसर पर काटने की सूचना में खड़ा हुआ बड़ा हंगामा I जब गांव वालों को यह पता चला कि शादी समारोह में प्रतिबंधित माँस काटा जा रहा है और शादी के भोज में वही परोसने की तैयारी है , तो गाँव वाले उग्र हो गए और उग्र ग्रामीण शादी वाले घर को घेर लिया I और आरोपित को उनके हवाले करने की मांग करने लगे , बड़ी मुश्किल से घर का स्वामी निजामुद्दीन अंसारी घर के पिछले दरवाजे से भागने में सफल हुआ और उसने नजदीकी थाने (तोपचांची थाना)में जाकर अपनी जान बचाई I जब उग्र ग्रामीणों को इस बात की सूचना मिली तो सभी ग्रामीण थाना पहुँच गए , स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरिहरपुर थाना और तोपचांची थाना ने मोर्चा संभाला , उग्र ग्रामीण लगातार आरोपित को उनके हवाले करने की बात कर रहे थे I फिर आरोपित की पत्नी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए , इस मामले को लेकर साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन चुकी है लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से मामला शांत है I