एक मुस्लिम व्यक्ति मंदिर के लिए कुछ ऐसा किया की लोग बाँध रहे तारीफों का पूल

0

Muslimनई दिल्ली: मंदिर के आसपास इतनी ज़मीन नहीं थी कि भीड़ होने पर श्रद्धालु बिना परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें. बहुत दिक्कत होती थी. ये देख एक मुस्लिम शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसकी पुजारी सहित पूरा हिन्दू समाज तारीफ़ कर रहा है. मंदिर के ट्रस्टी का कहना है कि मुस्लिम शख्स ने हमारी कई दिक्कतों को झटके में ख़त्म कर दिया है.

दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में कदुगोदी इलाके के मयलापुर में एक हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) है. मंदिर के पास ज़मीन की कमी को देखते हुए एचएमजी पाशा नाम के मुस्लिम शख्स ने अपनी ज़मीन दान करने का फैसला किया. पाशा ने अपनी ज़मीन मंदिर को दान कर दी ताकि भव्य मंदिर बने और आसपास श्रद्धालुओं के लिए भी जगह की कोई कमी न रहे.