संजय मांजरेकर ने एक बार फिर उठाये रवींद्र जडेजा पर सवाल, केएल राहुल पर भी साधा निशाना

0

Sanjayभारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया में चुने पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने केएल राहुल के टेस्ट टीम में शामिल किए जाने और रवीद्र जडेजा को टी20 टीम में शामिल करने को लेकर अपनी बात कही है।

दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”रवींद्र जडेजा टीम इंडिया की टी-20 टीम के लिए फिट नहीं बैठते हैं और उनकी जगह अक्षर पटेल एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं।” इस पर संजय मांजरेकर ने लिखा कि मैं आपकी बात से पूरी तरह से सहमत हूं।
बता दें कि आईपीएल में इस समय जडेजा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं जबकि अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल में दोनों खिलाड़ियों की बात करें तो दोनों का प्रदर्शन लगभग एक जैसा ही रहा। इस दौरान कई मौकों पर दोनों खिलाड़ी टीम की जीत में अहम योगदान देते नजर आए।
गौरतलब है कि मांजरेकर अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। मांजरेकर टीम इंडिया के सिलेक्शन के मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखते रहते हैं। वो पिछल साल वर्ल्ड कप के दौरान रवींद्र जडेजा पर अपने बयान को लेकर विवादों में आए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसे खिलाड़ी पसंद नहीं जो टुकड़ों-टुकड़ों में परफॉर्म करते हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी मांजरेकर को ट्वीट कर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इन सब विवादों की वजह से उन्हें आईपीएल टीम के कमेंट्री पैनल से भी हटा दिया गया था।
Ranjana