रिजर्व बैंक ने RTGS यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट की सुविधा को 24 घंटे उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।
दरअसल, RTGS डिजिटल फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है। इसकी मदद से बेहद कम समय में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। काफी बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का फायदा उठाते हैं। RTGS का उपयोग मुख्य रूप से बड़ी राशि के ट्रांसफर के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की सीमा 10 लाख रुपये है। लेकिन फिलहाल ये सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
पिछले साल RBI ने RTGS में ग्राहकों के लेनदेन के लिए समय को शाम साढ़े चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे तक करने का फैसला किया था। अब ताजा फैसले में ये सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। मतलब ये कि आप कभी भी और किसी भी वक्त आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि, ये सुविधा दिसंबर से लागू होगी।
दिसंबर 2019 में आरबीआई ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर NEFT की सुविधा को 24 घंटे के लिए लागू किया था। NEFT भी पेमेंट का एक तरीका है लेकिन इसमें पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया कुछ समय बाद पूरी होती है।



