IPL 2020: आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होगी आमने-सामने

0

IPLIPL के 13वें सीजन के 25वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। दुबई में यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। वह 6 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल कर पाई है और अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि बेंगलुरु 5 मैचों में 3 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। यानी दोनों टीमें टॉप-4 से बाहर हैं।चेन्नई टीम में हरफनमौला केदार जाधव का पत्ता कट सकता है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। चेन्नई को जीत के करीब पहुंचकर 10 रनों से पराजय झेलनी पड़ी और जाधव की रक्षात्मक बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई। अब देखना यह है कि आम तौर पर बदलाव करने से हिचकिचाती रही टीम 35 साल के जाधव को ही उतारती है या किसी और को मौका मिलता है।दूसरी ओर आरसीबी के पास कोहली जैसा कप्तान और बल्लेबाज है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फॉर्म में नजर आए। युवा देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, एरॉन फिंच से भी आक्रामक पारी की उम्मीद रहेगीगेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर को छोड़कर किसी ने प्रभावित नहीं किया। उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी महंगे साबित हुए। श्रीलंका के इसुरू उदाना के आने से गेंदबाजी को बल मिलेगा। टीमें इस प्रकार हैं –
चेन्नई सुपर किंग्स
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबति रायडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, एरॉन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम जाम्पा ranjana pandey