बिहार चुनाव 2020 : ये हैं भाजपा के 27 प्रत्याशी, जानिए कौन किस सीट से है मैदान में

0

BJPबिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीट बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुई शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई से प्रत्याशी बनाया है, जबकि गया से मंत्री प्रेम कुमार पर पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है।राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 27 प्रत्याशियों की सूची में पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। भाजपा ने गोह से मनोज कुमार शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाया है, जबकि रामाधार सिंह को औरंगाबाद से तथा ज्ञानेंद्र ज्ञानु को बाढ़ से चुनाव मैदान में होंगे। पार्टी ने निक्की हेम्ब्रम को कटोरिया से जबकि मुन्नी देवी को शाहपुर से, रिंकी रानी पांडेय को भभुआ से अरुणा देवी को वरसलीगंज से तथा शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई से टिकट दिया है।अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह बिहार के दिग्गज नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं। इसके अलावा, पार्टी ने कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, तरारी से कौशल कुमार सिंह व काराकाट से राजेश्वर राज को टिकट दिया है।राज्य सरकार में कृषि मंत्री प्रेम कुमार को पार्टी ने फिर से गया शहर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 1990 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीतने के बाद वह अभी तक विधायक पद पर काबिज हैं। भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल को बांका से और श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पटना में संयुक्त रूप से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। जद(यू) अपने हिस्से की 122 सीटों में से सात सीटें जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को देगी जबकि भाजपा अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को कुछ सीटें देगीबहरहाल, पार्टी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में गई थी। लोजपा ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ज्ञात हो कि लोजपा, जद (यू) से मतभेदों को लेकर इस बार बिहार में राजग से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं। भाजपा ने लोजपा को झटका देते हुए आज स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। बांका विधानसभा से पार्टी ने वर्तमान विधायक व मंत्री राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पुराने उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से इस बार भी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आरा विधानसभा सीट से पार्टी में इस बार भी अमरेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। ranjana pandey