JDU का बड़ा बयान, टिकट के लिए मांगे गए थे पैसे, नहीं देने पर हुई RJD नेता की हत्या

0

JDUजेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पूर्णिया में हुई राजद नेता शक्ति मलिक की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद की तरफ से टिकट के लिए पैसे की डिमांड की गई। पैसा देने के लिए शक्ति मलिक पर दबाव बनाया जा रहा था और बाद में उनकी हत्या करवा दी गई।
जेडीयू नेता ने कहा कि मृत आरजेडी नेता के परिवार का फर्द बयान है, जिसमें तेजस्वी यादव पर साजिश रचने का आरोप है। अशोक चौधरी ने कहा कि जो दलितों के हित की बात करता है उनका दोहरा मापदंड उजागर हो गया है। राजद एक ऐसी पार्टी है जहां टिकट के लिए पैसे मांगे जाते हैं और नहीं देने पर हत्या हो जाती है। बता दें कि राजद नेता शक्ति मल्लिक का घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के खजांची हाट थाना के मुर्गी फार्म के पास की है। शक्ति मलिक के परिजनों ने राजद के बड़े नेताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाबत मृतक शक्ति मल्लिक की मां मालती दवी ने कहा कि सुबह साढ़े 6 बजे तीन नकाबपोश लोग घर में घुसकर शक्ति मल्लिक के सिर और छाती में तीन गोलियां मार दी। उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता और पत्नी ने राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, कालू पासवान अनिल साह और सुनीता देवी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। ranjana pandey