पिछले 24 घन्टे में कोरोना के 80 हजार से अधिक नए केस, 1179 हुई मौतें

0

Coronavirusनई दिल्ली:   देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन इजाफा होते जा रहा है। वहीं, पिछले 24 घन्टे में 80 हजार नए कोरोना मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जबकि, इससे पहले सोमवार को 70,589 केस दर्ज किए गए थे। हालांकि उससे पहले दो दिन संक्रमण के 80 हजार से ज्यादा ही केस दर्ज किए गए थे। इसके अलावा सोमवार की तुलना में कल मौतों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है।

मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 80,472 नए मामले सामने आए हैं जबकि वायरस से मरने वालों की संख्या 1,179 है। नए केस सामने आने के साथ ही देश में अब तक 62,25,764 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 97,497 हो गया है। इसके अलावा कुल मामलों में से 9,40,441 एक्टिव केस हैं और 51,87,826 लोग इस जानलेवा वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।
ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,