15 साल की लड़की 19 सितंबर की रात अचानक घर से गायब हो गई। पिता की रिपोर्ट पर रन्नौद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपहरण का केस दर्ज कर तत्परता दिखाई। मोबाइल टाॅवर लोकेशन के आधार पर पुलिस पीछा करते हुए 900 किमी दूर मुंबई के नजदीक दमन और दीव पहुंची। यहां एक होटल से नाबालिग को बरामद कर लिया। जबकि अपहरण करके ले जाने वाले बाइक मैकेनिक वहीद खान (19) को पकड़ लिया है। वहीद नाबालिग को विदेश ले जाने की फिराक में था, जहां नाबालिग के संग अनहोनी भी हो सकती थी, लेकिन रन्नौद पुलिस समय रहते सक्रिय हो गई और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है।



