बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। कोरोना वायरस संकट के बीच देश में होने वाले ये पहले बड़े चुनाव हैं। शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तारीखों का ऐलान किया गया। इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा था, “नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। बिहार की जनता ने मूड बना लिया है। जनता जनादेश के अपमान का बदला लेगी। चुनाव जैसे भी हों हम तैयार हैं। एनडीए का सफाया होना तय है। नीतीश कुमार के सरकार से बिहार की जनता बदला लेगी। जनता जानती है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं।”ranjana pandey
उठो बिहारी, करो तैयारी
जनता का शासन अबकी बारीबिहार में बदलाव होगा
अफ़सर राज ख़त्म होगा
अब जनता का राज होगा— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 25, 2020



