गायक एससी बालासुब्रमण्यम का शनिवार को चेन्नई के सीमांत क्षेत्र के रेड हिल्स स्थित फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किये गये थे। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री अनिल कुमार ने अंतिम संस्कार में भाग लिया।शुक्रवार शाम को एससी बालासुब्रमण्यम के पार्थिव शरीर को महालिंगापुर, कामदारनगर स्थित उनके निवास ले जाया गया। उनके पार्थिव शरीर पर घर के पास ही रखा गया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रशंसकों ने अपने प्रिय गायक के अंतिम दर्शन किये। इस अवसर पर पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किया था। बालसुब्रमण्यम के निधन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गहरा दुख जताया है। इनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, राज्यपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शोक जताया है। आपको बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम (74) शुक्रवार को दोपहर 1.04 बजे गायक का निधन हो गया है। गायक के निधन का समाचार एक दावानल की तरह फैल गई। फिल्मी उद्योग जगत में शोक की लहर छा गई है।
एससी बालासुब्रमण्यम ने 17 भाषाओं में 41,230 गीत गाये हैं। उन्होंने 15 दिसंबर, 1966 को पार्श्व गायक के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया था। विभिन्न श्रेणियों में 25 नंदी पुरस्कार प्राप्त किये हैं। साथ ही प्रशंसकों के दिलों में एक यादगार जगह बनाई है।ranjana pandey



