आईपीएल शुरु हो चुका है और क्रिकेट का बुखार भी देश में दिखने लगा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए जियो नए प्रीपेड प्लान लेकर आया है जिसमें डेटा के साथ फ्री वॉयज कॉलिंग और एक साल के लिए डिज्नी हॉटस्टार प्लस वीआईपी प्लान का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो के ये प्लान 401 रुपये से शुरू है और इसमें टॉप अप कराने की भी सुविधा मिलेगी। जियो क्रेकट प्लान में 401 रुपये से शुरू होकर यह प्लान्स 2599 रुपये तक जाते हैं। 28 दिन की वैधता वाले 401 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलेगा। 598 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा पर उसकी वैधता 56 दिनों की होगी।जियो किक्रेट प्लान्स में क्रिकेट प्रेमी डिज़नी + हॉटस्टार ऐप के माध्यम से फ्री लाइव ड्रीम 11 आईपीएल मैच देख सकते हैं। यह प्लान्स 1 महीने से लेकर 1 साल तक की वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स हैं। प्लान्स की वैधता चाहे कितनी भी हो पर डिज़नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरे साल भर के लिए मिलेगा। ranjana pandey



