BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने RJD पर साधा निशाना, कहा- लालटेन में न तेज है और न प्रताप

0

Biharभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। राजधानी पटना में संबित पात्रा ने तेजस्वी और तेजप्रताप पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि लालटेन में न तेज है और न प्रताप है, सिर्फ नाम है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के लिए आरजेडी को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक लोटा पानी से आरजेडी का तर्पण होगा। बता दें कि  रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा था आरजेडी समंदर है और एक लोटा पानी कम भी हो जाएगा तो फर्क नहीं पड़ेगा।वहीं पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि विपक्ष के युवराजों को मैन ऑफ निगेटिविटी की उपाधि मिलनी चाहिए। क्योंकि, विपक्षी नेताओं की सकारात्मक सोंच पूरी तरह खत्म हो गयी है।
मंत्री ने विपक्षी दलों की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेता नकारात्मक ऊर्जा से ग्रसित हैं। यह उनके उल-जुलूल बयानों से साबित हो चुका है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के युवराजों को ‘ मैन ऑफ निगेटिविटी’ की उपाधि मिलनी ही चाहिए। इन लोगों ने आज तक कोई सकारात्मक बात नहीं की। चाहे देश की सुरक्षा की बात हो, या फिर कोरोना संकट से लड़ने की। इनकी निगेटिविटी से तो देश का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की वर्चुअल रैली सिर्फ सदाकत आश्रम तक ही सीमित है। उसका बिहार क्रांति महासम्मेलन लोगों को रास नहीं आ रहा है। बिहार में इससे जुड़ने वालों की संख्या नगण्य है। बिहार के लोगों का यह मानना है कि कांग्रेस राजद की पिछलग्गू बन कर रह गई है। कांग्रेस महागठबंधन का प्रमुख अंग सिर्फ कहने के लिए है। सच तो यह है कि कांग्रेस बिहार में अपना अस्तित्व बचाने को लेकर राजद के आगे नतमस्तक है। सीट शेयरिंग के मामले में राजद सुप्रीमो जेल से ही इस राष्ट्रीय पार्टी को कठपुतली की तरह नचा रहे हैं ranjana pandey