रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर 2026 को रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम दौर में हैं और दर्शकों के लिए सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आम जनता के लिए काउंटर टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर 2026 को होगी।सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा)।टिकट खरीदने के लिए स्टेडियम के पश्चिमी छोर (Western Periphery) पर कुल 6 विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जिसमें 4 सामान्य दर्शकों के लिए और 2 काउंटर महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए होंगे।ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम 2 टिकट ही दिए जाएंगे।दर्शक आधिकारिक वेब पोर्टल District.in पर जाकर भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।सबसे कम कीमत का टिकट ₹1,600 (ईस्ट और वेस्ट हिल्स) से शुरू है, जबकि सबसे महंगा प्रीमियम टिकट ₹18,000 (प्रेसिडेंट बॉक्स) तक का है।दोनों टीमें 7 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगी और 8 अक्टूबर को स्टेडियम में अभ्यास करेंगी।




