बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस वक्त लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पंगा लिए हुए हैं। एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के केस में लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने नेपोटिज़्म के नाम पर कई स्टार्स पर हमला बोला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में 99% लोगों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया जिस पर अभी तक विवाद चल रहा है इसी बीच वो मुंबई भी आईं और सीधे शिवसेना से भिड़ गईं। बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए उनका ऑफिस तोड़ा तो कंगना ने सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर ले लिया। फिलहाल कंगना, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के साथ बयानबाज़ी को लेकर खबरों में हैं।बॉलीवुड सेलेब्स और शिवसेना से टकराते-टकराते कंगना रनोट अब मीडिया से भी टक्कर ले रही हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि उन्हें मजबूरी में शिवसेना को वोट देना पड़ा था। हालांकि, जब आज तक के पत्रकार कमलेश सुतार ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि उन्होंने जिस विधानसभा सीट के लिए वोटिंग की, वहां से शिवसेना का कोई कैंडिडेट खड़ा ही नहीं हुआ था तो वे भड़क गईं।जब ‘आज तक’ के रिपोर्टर कमलेश सुतार ने इसकी पड़ताल की तो पता चला, कंगना का यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। झूठ पकड़े जाने के बाद कंगना ने रिपोर्टर को लीगल एक्शन लेने और जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। हालांकि बाद में उन्हें अपना ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा। कंगना ने सुतार को खुली धमकी देते हुए लिखा, ‘आप गलत हैं। गलत जानकारी मत फैलाइए। मैं आपको लीगल नोटिस भेजूंगी और आपको यह कोर्ट में साबित करना होगा, यह ट्रोलिंग आपको बहुत महंगी पड़ेगी। अपने इस नॉटी झूठ की कीमत आपको जेल जाकर चुकानी पड़ेगी।इसके बाद कंगना ने वोटिंग वाले ट्वीट पर सफाई दी और लिखा, ‘मैं स्पष्ट तौर पर लोकसभा चुनाव के बारे में बात कर रही थी। लेकिन वे जानबूझकर विधानसभा चुनाव की बात कर रहे थे, क्या मूर्ख हैं, पत्रकार होने का दावा करते हैं। लेकिन खुलकर झूठ फैला रहे हैं। उन्हें अदालत में घसीटा जाना चाहिए।’ कंगना का ट्वीट देखने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन और लेखक अभिजीत गांगुली ने उनसे ट्विटर छोड़ने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘तीन दिन पहले आपने सोनम कपूर और दिया मिर्जा को बिमबॉस कहा था, जो कि हकीकत में तुम्हें सपोर्ट कर रही थीं और कह रही थीं कि बीएमसी ने गलत किया है। तो प्लीज सम्मान रखते हुए ट्विटर छोड़ दीजिए, ताकि देश असली मुद्दों जैसे डॉक्टरों की मौत, प्रवासी मजदूरों के दर्द, नौकरियों के संकट और गिरती जीडीपी पर फोकस कर सके।”कंगना ने अभिजीत गांगुली पर पलटवार करते हुए लिखा, ‘वे (सोनम और दीया) हत्या के आरोपी ड्रग्स लेने वालों के लिए लड़ रहे थे। मेरा नाम जानबूझकर इसमें घसीटा गया, तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न करो। मेरे अकाउंट को म्यूट कर दो और असली मुद्दों पर फोकस करो।’एक्ट्रेस ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, ‘हो सकता है मैं एक लड़ाकू इंसान के रूप में दिख रही हूं, लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि मैंने कभी भी कोई लड़ाई शुरू नहीं की, अगर कोई यह साबित कर दे तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी, मैंने कोई लड़ाई शुरू नहीं की, लेकिन हर लड़ाई को खत्म जरूर किया है। भगवान कृष्ण ने कहा है कि, अगर तुम्हें कोई लड़ने के लिए ललकारे तो तुम्हें उन्हें बिल्कुल इनकार नहीं करना चाहिए।’Ranjana pandey



