देश में स्वस्थ हो चुके कोरोना संक्रमितों में बिहार का स्थान 8वें स्थान पर है। बिहार में स्वस्थ हो चुके कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या वर्तमान में 1 लाख 43 हजार 053 है, जबकि सात राज्यों में बिहार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। वहीं, बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर देश में सर्वाधिक है। महाराष्ट्र में 7 लाख 40 हजार 061 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, आंध्रप्रदेश में 4 लाख 67 हजार 139, तमिलनाडु में 4 लाख 47 हजार 366 तो कर्नाटक में 3 लाख 52 हजार 958 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, उत्तरप्रदेश में 2 लाख 39 हजार 485, दिल्ली में 1 लाख 84 हजार 698 और पश्चिम बंगाल में 1 लाख 75 हजार 139 संक्रमित मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। देश के 10 शीर्ष राज्यों में बिहार के बाद तेलंगाना और ओडिशा हैं। तेलंगाना में अबतक 1 लाख 24 हजार 528 और ओडिशा में 1 लाख 18 हजार 642 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना की देश में वर्तमान स्थिति के अनुसार संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बिहार में सर्वाधिक है। देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर से बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 13 फीसदी अधिक है। बिहार में यह दर 90. 32 फीसदी हो चुकी है, जबकि राष्ट्रीय स्वस्थ दर 77 फीसदी है ranjana pandey



