रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची निवासी राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर जल्द रांची लाने की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। सोमवार को रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।DC ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन राजा कुमार बंसी के पार्थिव शरीर को वियतनाम से रांची लाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठा रहा है।बता दें कि, कैलाश नगर निवासी राजा कुमार बंसी की 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे के बाद 26 सितंबर की सुबह उनकी मौत हो गई थी। तब से उनका पार्थिव शरीर वियतनाम में है।जिला प्रशासन ने कहा कि शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने और पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।मुलाकात के दौरान वार्ड संख्या-27 की पार्षद, शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, समाजसेवी नंद किशोर सिंह चंदेल सहित मृतक के परिजन मौजूद रहे।


