रांची डीसी ने जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की स्थिति की समीक्षा की

0
ranchi dc manjunath bhajantree

रांची: रांची के उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार (26 सितंबर 2026) को जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की स्थिति की समीक्षा की। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट और पिछले 72 घंटों से जारी भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।समीक्षा के दौरान डीसी ने अपर समाहर्ता रांची को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक राहत का कार्य समय पर शुरू किए जा सकें।रांची जिले के सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अंचल क्षेत्र में बारिश के कारण हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण करें साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिले में फसलों को हो रहे नुकसान का व्यापक आंकलन करें तथा क्षतिग्रस्त फसल क्षेत्रफल, प्रभावित किसानों की संख्या एवं अनुमानित नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here