रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। सीएम ने कहा है कि झारखण्ड में इको-टूरिज्म के विकास से स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करना और अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। ध्यान रहे राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान सर्वोपरि है, मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को तंगहाली का सामना न करना पड़े.मौके पर विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे.




