खूंटी: खूंटी के बिरसा अस्पताल में कथित तौर पर गलत ब्लड चढ़ाए जाने से एक आदिवासी महिला की मौत की खबर को पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है। अर्जुन मुंडा ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सवाल उठाए हैं कि इतनी संवेदनशील विषय पर सिविल सर्जन द्वारा
अब तक क्या कार्रवाई हुई? इसके अलावा उन्होंने ये भी सवाल उठाए हैं कि बरियातू थाना उनकी शिकायत दर्ज क्यों नहीं कर रहे हैं?
अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा,”खूंटी के बिरसा अस्पताल में कथित रूप से गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाए जाने के बाद बुधन देवी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल ने उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई।अब सवाल यह है कि जब परिजन इस कथित चिकित्सीय लापरवाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं,तो खूंटी थाना और बरियातू थाना उनकी शिकायत दर्ज क्यों नहीं कर रहे हैं?यदि किसी अस्पताल की लापरवाही से किसी व्यक्ति की मौत हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होना हर नागरिक का अधिकार है।”




