स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा,क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर

0
irfan ansari

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित करने तथा उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम मैच जीतने में सफल नहीं रही, लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ सामना करना असाधारण प्रतिभा का परिचायक है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की आयु में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैभव ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है।स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने देशभर के युवाओं को प्रेरित किया है।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का कार्य करेगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और देश को लंबे समय तक उन पर गर्व रहेगा।डॉ. अंसारी ने कहा कि जल्द ही वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here