झारखण्ड: डिजिटल युग में झारखण्ड के युवा कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ़्लुएंसर्स नई पहचान गढ़ रहे हैं। उनकी रचनात्मकता, सोच और प्रस्तुति आज झारखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, कला और लोकजीवन को देश-दुनिया तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रही है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग द्वारा इन्फ़्लुएंसर इंगेजमेंट पोर्टल की शुरुआत इसी सोच के साथ की गई है, ताकि राज्य के प्रतिभाशाली इन्फ़्लुएंसर्स को एक आधिकारिक मंच प्रदान किया जा सके और उन्हें झारखण्ड की सकारात्मक ब्रांडिंग से जोड़ा जा सके। पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने बधाई दी , ”मैं राज्य के सभी युवा कंटेंट क्रिएटर्स को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। आप सभी इस नवाचार के दौर में झारखण्ड की पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाले महत्वपूर्ण साथी हैं।”
पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में सोमवार को पर्यटन विभाग , झारखंड द्वारा ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन के दौरान कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े महानगरों के क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जा सकता था, लेकिन झारखंड की असली पहचान, यहाँ की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं। हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तो वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। इससे न केवल राज्य की ब्रांडिंग मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय क्रिएटर्स को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के विजन एवं पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना है।




