मंत्री दीपक बिरुआ:क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना ना केवल गैर-कानूनी बल्कि बेहद खतरनाक भी

0
deepak birua

झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने मंगलवार को रांची में स्कूल वाहनों के खिलाफ चलाए गए विशेष जांच अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का सख्ती से पालन कराना है।मंत्री ने कहा कि स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि यह गंभीर रूप से खतरनाक भी है। इस तरह की लापरवाही से हादसों का जोखिम बढ़ जाता है, जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि रांची में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और ट्रैफिक पुलिस की टीम के नेतृत्व में ओवरलोडेड स्कूल वैन और बसों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की गई।मंत्री बिरुआ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रखें, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अभियान में शामिल अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here