राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज राजधानी रांची में शिष्टाचार भेंट कर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पलामू प्रमंडल के युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक मांग-पत्र सौंपा।JTET नियमावली में स्थानीय भाषा की अनिवार्यता से उत्पन्न व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराते हुए, क्षेत्र की वास्तविक भाषाई स्थिति के अनुरूप हिन्दी, भोजपुरी एवं मगही को विकल्प के रूप में शामिल करने का आग्रह किया, ताकि युवाओं के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो।पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील नेतृत्व में सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेगी।




