आयुष्मान भारत में झारखंड देशभर में नंबर-1,राष्ट्रीय-स्तरीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

0
irfan ansari

रांची: झारखंड ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरे भारत में पहला स्थान हासिल करके इतिहास रच दिया है। स्वास्थ्य सेवा वितरण, पारदर्शिता और प्रभावी कार्यान्वयन में उत्कृष्टता के लिए पुणे में आयोजित एक राष्ट्रीय-स्तरीय कार्यक्रम में राज्य को सम्मानित किया गया।महाराष्ट्र के पुणे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय चिंतन शिविर’ आयोजित किया गया था जिसमें सदर अस्पताल को अपना मॉडल पेश करने का विशेष अवसर मिला. इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत त्रुटिरहित डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया के लिए झारखंड को देशभर में प्रथम स्थान मिला, जबकि उत्तर प्रदेश इस सूची में दूसरे स्थान मिला.स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि यह उपलब्धि निरंतर प्रयासों, सशक्त नेतृत्व और समर्पित टीम वर्क का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में, रांची सदर अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के नंबर 1 अस्पताल के रूप में उभरा है, जिसने एक राष्ट्रीय मानक स्थापित किया है।यह पूरे राज्य और उसके स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here