विधानसभा में प्रदीप प्रसाद: पर्व-त्योहारों पर देर रात तक बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती

0
pradip prasad

हजारीबाग: झारखण्ड में पर्व-त्योहारों पर हजारीबाग में हो रही भारी बिजली कटौती के विषय में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने आज विधानसभा में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि त्योहारों में शहरों में शोभा यात्रा, ताजिया, जुलूस, झांकी के समय सुबह से देर रात तक लम्बे समय तक बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी होती है. इसके अलावा विधायक ने कहा हजारीबाग में मंगला जुलूस पर रोक और हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी क्या अब झारखंड में त्यौहार मनाना भी मुश्किल हो गया है?आखिर ऐसा सिर्फ हजारीबाग में ही क्यों?

बता दें कि हाल ही में द्वीतीय मंगला जुलुस को लेकर विधायक ने हजारीबाग जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगला जुलूस नहीं निकालने दिया गया तो गुरुवार को हजारीबाग बंद कर दिया जाएगा. हालांकि इसके बाद जुलूस निकाला गया और विधायक लाठी भांजते भी दिखे. विधायक प्रदीप प्रसाद पूरी कोशिश कर रहे हैं की रामनवमी मनाने में जनता के सामने आ रही बाधा दूर की जा सके. जिसके लिए वे लगातार रामनवमी में आ रही समस्याओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. चाहे रामनवमी में डीजे की बात हो या मंगला जुलूस निकालने की बात हो विधायक राज्य सरकार के सामने अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here