कल से रामगढ़ से शुरू होगी ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’,सभी 24 जिलों तक जाएगी

0
devendra nath mahto

Ranchi : झारखंड के प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य भर के युवाओं को एकजुट करने के लिए ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का ऐलान किया है। यह यात्रा कल, 24 अगस्त से रामगढ़ जिले के नेमरा गांव (शिबू सोरेन के जन्मस्थान) से शुरू हो रही है। उद्देश्य झारखंड के सभी 24 जिलों में गांव-गांव जाकर छात्रों और उनके अभिभावकों को इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना है.भर्ती में घोटाला बंद करो,भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो,पेपर लीक माफिया पर रोक लगाओ,युवाओं को न्याय दिलाओ,यह पूरी यात्रा और आंदोलन इसी मांग को लेकर है। देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 24 अगस्त से शुरुआत होने होने वाली यात्रा सिरियल नंबर 1. रामगढ़ से शुरू होकर 2. हजारीबाग, 3. चतरा, 4. कोडरमा, 5. गिरिडीह इसी अनुसार आगे सिरियल नंबर बढ़ते क्रमानुसार से आगे की जिला में यात्रा तय किया जायेगा। उन्होंने अपील की है कि इस आंदोलन को सफल बनाने हेतु कृपया अपना जिला की तैयारी में लग जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here