जमशेदपुर में अत्याधुनिक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च’ (IDTR) बनेगा.जमशेदपुर के मौजा मनपिठा में 11.88 एकड़ भूमि पर विश्वस्तरीय ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना को मंजूरी मिली है। इसे मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और युवाओं को कुशल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया है कि सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया यह निर्णय सुरक्षित और समृद्ध झारखण्ड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
परियोजना की खास बातें-
यह संस्थान केंद्र सरकार, राज्य सरकार और टाटा मोटर्स के सहभागिता मॉडल (PPP) पर आधारित होगा।
कुल ₹22.03 करोड़ की लागत से बनेगा यह संस्थान, जिसमें भारत सरकार ₹17 करोड़ का अनुदान देगी।
तकनीकी विशेषज्ञता,आधुनिक वाहनों की उपलब्धता और संचालन की जिम्मेदारी टाटा मोटर्स संभालेगा।
ये होंगे लाभ –
- वैज्ञानिक पद्धतियों से प्रशिक्षण पाकर तैयार होंगे जिम्मेदार और कुशल चालक, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी।
- स्थानीय युवाओं को ड्राइविंग के साथ-साथ ऑटोमोबाइल क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार मिलेगा।
- अत्याधुनिक टेस्टिंग ट्रैक के माध्यम से केवल योग्य उम्मीदवारों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल सकेगा।
- बस और ट्रक चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।



