कांग्रेस ने केन्द्र को दी चेतावनी अगर पेट्रोल, डीज़ल और गैस के दाम तुरंत कम नहीं हुए व्यापक आंदोलन होगा

0
irfan ansari

रांची : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखण्ड में कांग्रेस ने केन्द्र को चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल, डीज़ल और गैस के दाम तुरंत कम नहीं हुए और गैस की उपलब्धता सुलभ नहीं हुई तो ये आंदोलन और बड़ी एवं व्यापक होगी. मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज रिक्शा से विधानसभा पहुंचे ताकि केंद्र सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि जब जनता महंगाई से जूझ रही है, तो वे भी उसी पीड़ा को महसूस करते हुए उनकी आवाज उठा रहे हैं।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, ”केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बढ़ते दामों से पूरे देश के साथ-साथ झारखंड की जनता में भारी आक्रोश है। रसोई गैस की कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। माताएं-बहनें गैस के लिए परेशान हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है।इसी के विरोध में आज मैं और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की जी रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे, ताकि केंद्र सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि जब जनता महंगाई से जूझ रही है, तो हम भी उसी पीड़ा को महसूस करते हुए उनकी आवाज उठा रहे हैं।अगर केंद्र सरकार ने तुरंत पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के दाम कम नहीं किए, तो हालात ऐसे बनेंगे कि जनता के साथ-साथ हम सब सड़कों पर उतरेंगे। झारखंड में केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा और जनता अपने अधिकार के लिए लड़ने को मजबूर होगी।”

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा,”अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किये गये हमले और उसके बाद मध्य-पूर्व एशिया में उत्पन्न नाजुक स्थिति ने भारतीय अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है. इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति न केवल बुरी तरीके से असफल हुई है बल्कि अर्थव्यवस्था भी बदहाली के कगार पर है.इस संदर्भ में अपने मुद्दों पर पूरी देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और मोदी सरकार की आँख खोलने के लिये आज मैं माननीय झारखण्ड विधानसभा के चालू सत्र में भाग लेने के लिये रिक्शे पर पहुँची.हाथ में था तो केवल हकीकत बयां करनेवाला वह कागज जिसमें आज अपने देश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्थिति के कारण कायम अपनी देश के हालात लिखे हैं.केन्द्र सरकार की ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता की कमर तोड़ दी है. पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है लेकिन सत्ता में बैठे लोग जनता की तकलीफ से बेखबर हैं.आज बढ़ती महँगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर हमने केन्द्र को चेतावनी दी है कि अगर पेट्रोल, डीज़ल और गैस के दाम तुरंत कम नहीं हुए और गैस की उपलब्धता सुलभ नहीं हुई तो ये आंदोलन और बड़ी एवं व्यापक होगी.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here